Ranchi News: तुपुदाना थाना क्षेत्र के बालसिरिंग स्थित ब्लू पौंड में डूबे युवक साहिल कच्छप का शव रविवार को बरामद कर लिया गया. शनिवार को युवक के पानी में डूबने की सूचना के बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी.
इसे भी पढ़ें:
घटना की जानकारी मिलने पर तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी देर तक युवक को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटनास्थल से युवक की मोटरसाइकिल, चाबी और चप्पल भी बरामद की गई थी.
रविवार को युवक की तलाश के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया. टीम ने ब्लू पौंड में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और काफी मशक्कत के बाद पानी के अंदर से युवक का शव बाहर निकाला.
शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

