Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: कोविड से 2 लोगों की मौत, एक्टिव केस 2 हजार के पार, आज 309 संक्रमितों की हुई पहचान

Advertisement
Advertisement

Bokaro: जिले में लगातार कोरोना के नए मरीज़ों में इजाफा हो रहे है. आज 309 केस नए मिलने के साथ ही कोरोना के एक्टिव केश दो हजार पार कर गये. जबकि बोकारो में आज कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो गई. लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है. हालांकि आज करीब एक सौ लोग कोरोना के जंग जीतकर घर लौट आए. यहां रिकवरी रेट अन्य जगहों के अपेक्षा काफी बेहतर है. आज ट्रू नेट से 438, रेपिड एंटीजन से 1016, आरटीपीसीआर से 194 लोगों के सैम्पल लिए गए. जबकि 670 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार पाठक ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. जिले में इलाज की व्यवस्था बढ़ाई जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग कोविड के प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करें. मास्क लगाएं, बार-बार खुद को सैनिटाइज करें और शारीरिक दूरी का जरुर पालन करें. फिलहाल वैक्सीन के साथ यही तीन उपाय हैं जो आपको कोविड के संक्रमण से बचा सकते हैं. और अनावश्यक घरों से बाहर निकलने से बचें. उन्होंन कहा कि आप नियमों का पालन कर खुद के साथ समाज को भी बचाने में सहयोग करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही