Search

 
 
 

बोकारो : पुलिस के साथ मारपीट करने वाले 3 जवान गिरफ्तार

 
Bokaro :  दो आर्मी जवान और एक धनबाद पुलिस बल में तैनात जवान को पुलिस पदाधिकारियों से उलझना महंगा पड़ गया. तीन जवान सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना की प्राथमिकी चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई हैं. गिरफ्तार तीनों जवान सहित चारों लोग पुलिस पर पुलिस के साथ मारपीट करने, हथियार छीनने का प्रयास करने और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है. इस मामले में आर्मी जवान लालू गोप, विष्णु कुमार गोप, झारखंड पुलिस के जवान मनोहर गोप और विष्णु गोप को गिरफ्तार किया गया है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बेड़नीमोड़ के पास लक्ष्मण होटल में चारों जवान होटल मालिक से पानी की बोतल लेने को लेकर उलझ गए. इस दौरान होटल मलिक के साथ सभी ने मारपीट शुरू कर दी. होटल संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस के पदाधिकारी और जवान जब मौके पर पहुंचे तो तीनों जवान पुलिस पदाधिकारी और जवानों से उलझ पड़े और मारपीट शुरू कर दी. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/16-special-trains-will-run-from-delhi-to-bihar-on-chhath/">धनबाद

: मंदिर में तोड़ फोड़ के फरार आरोपियों को करें गिरफ्तार, वरना होगा उग्र आंदोलन

जवानों ने वाहन को किया क्षतिग्रस्त

    घटना में दरोगा प्रकाश कुमार व जमादार उमेश कुमार घायल हो गए. जमादार उमेश कुमार के सोने की चेन तक आरोपियों ने झपट लिया. इस दौरान पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उसके बाद थाने से 15 पुलिस जवान और अधिकारी पहुंचे तब जाकर जवानों को कंट्रोल में किया जा सका. थाना प्रभारी अंकित पांडे ने बताया कि यह सभी जवान अनुशासन को तोड़ने का काम किया. पुलिस पर हमला करते हुए हथियार छीनने का काम किया. इससे बड़ा कोई अपराध हो नहीं सकता है. इस कारण इन लोगों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का काम किया गया है. इसे भी पढ़ें–मौसम">https://lagatar.in/weather-update-sun-and-shade-play-in-ranchi-for-the-next-four-days/">मौसम

अपडेट: अगले चार दिनों तक रांची में धूप-छांव का खेल [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही