Search

 
 
 

बोकारो: रामनवमी जुलूस में करंट से झुलसे 6 लोग बीजीएच में भर्ती, डीसी ने की मुलाकात

रामनवमी जुलूस के दौरान हाइटेंशन तार के संपर्क में आकर छह लोग झुलस हो गए थे. उनका इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच)  में चल रहा है. डीसी अजय नाथ झा ने शनिवार को बीजीएच पहुंचकर घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना.
 
बीजीएच में घायलों से मिलने जाते डीसी.

Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान हाइटेंशन तार के संपर्क में आकर छह लोग झुलस हो गए थे. उनका इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच)  में चल रहा है. डीसी अजय नाथ झा ने शनिवार को बीजीएच पहुंचकर घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना. साथ ही डॉक्टरों से इलाज के बारे में जानकारी ली.

 

अस्पताल में भर्ती मिथिलेश ठाकुर, अनिल रविदास, गुलाब चंद्र दास, मदन कुमार नायक, शुभम कुमार दास व रुद्र दास का इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल स्थिर है. डीसी ने डॉक्टरों से कहा कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं. उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. ए बी प्रसाद को निगरानी की जिम्मेदारी दी है.

 

 

ज्ञात हो कि शुक्रवार की देर शाम हुई इस घटना के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया था. मामले की जांच के लिए प्रशासन ने एक टीम का गठन किया है. टीम को जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही