Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में 40 करोड़ की ठगी करने वाला बिल्डर रांची से गिरफ्तार

शहर और आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले बिल्डर अजय अग्रवाल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उसने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के कई लोगों को फर्जी जमीन के कागजात दिखाकर प्लॉट बुकिंग के नाम पर करीब 40 करोड़ रुपये की ठगी की और फरार हो गया था.
Advertisement
Advertisement
  • जेल में VIP सुविधा पर उठे सवाल

Jamshedpur : शहर और आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले बिल्डर अजय अग्रवाल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उसने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के कई लोगों को फर्जी जमीन के कागजात दिखाकर प्लॉट बुकिंग के नाम पर करीब 40 करोड़ रुपये की ठगी की और फरार हो गया था.

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय तक लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा. कभी गुजरात के वापी, तो कभी हैदराबाद और इंदौर में छिपकर रह रहा था. काफी समय तक पीछा करने के बाद साकची पुलिस ने उसे रांची के एक होटल से दबोच लिया.

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमशेदपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. निचली अदालत ने उसकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है.

 

हालांकि, इस मामले में अब जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार, अजय अग्रवाल को जेल मैनुअल के विपरीत विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं. चर्चा है कि साकची बाजार के एक होटल से उसके लिए नियमित भोजन की व्यवस्था की जा रही है, जबकि उसके परिजन और स्टाफ जेल गेट पर उसकी सेवा में लगे रहते हैं.

 

इस पूरे मामले ने जेल व्यवस्था की पारदर्शिता और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य पीड़ितों से भी संपर्क कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही