Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः जसीडीह के कोकहराजोरी में पुलिस चौकी का उद्घाटन

एसपी सौरभ ने जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकहराजोरी में पुलिस चौकी का उद्घाटन किया. यह पुलिस चौकी कोकहराजोरी मोड़ पर स्थित है. इसके शुरू होने से क्षेत्र में सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी.
Advertisement
Advertisement
पुलिस चौकी का उद्घाटन करते एसपी सौरभ.

Deoghar : देवघर एसपी सौरभ ने जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकहराजोरी में पुलिस चौकी का उद्घाटन किया. यह पुलिस चौकी कोकहराजोरी मोड़ पर स्थित है. इसके शुरू होने से क्षेत्र में सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी. एसपी के पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्हें बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया.

 

 


समारोह में मधुपुर डीएसपी, देवघर डीएसपी, देवघर सदर डीएसपी, जसीडीह अंचल निरीक्षक, जसीडीह थाना प्रभारी, देवीपुर थाना प्रभारी, कुंडा थाना प्रभारी व सारवां थाना प्रभारी मौजूद रहे. वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मसनजोरा मुखिया अशोक कुमार ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हेंब्रम, गोपाल दास, सुनील बास्की सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही