Search

 
 
 

बोकारोः जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद, नक्सली दस्ते के करीब पहुंची पुलिस

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि वीरसेन और सहदेव सोरेन के नेतृत्व में करीब 12 से 15 नक्सलियों का सक्रिय दस्ता इलाके में मौजूद है. पुलिस को नक्सली गतिविधियों के पुख्ता संकेत मिले हैं.
 

Bokaro : बोकारो जिले के नक्सल प्रभावित गोमिया क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बिरहोरडेरा और काशीटांड के घने जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद किये हैं. पुलिस ने मौके से एक SLR राइफल, इंसास राइफल की मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस, दो बंडल कोडेक्स वायर व एक डेटोनेटर जब्त किया है. डेटोनेटर को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया.

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि वीरसेन और सहदेव सोरेन के नेतृत्व में करीब 12 से 15 नक्सलियों का सक्रिय दस्ता इलाके में मौजूद है. पुलिस को नक्सली गतिविधियों के पुख्ता संकेत मिले हैं. उन्होंने दस्ते तक जल्द पहुंचने का दावा किया. गौरतलब है कि हाल ही में इसी इलाके में इनामी नक्सली कुंवर मांझी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. उस दौरान भी भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे. पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और लगातार क्षेत्र की घेराबंदी कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही