Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो एयरपोर्ट तैयार, लाइसेंस के लिए किया गया अप्लाई , 2018 में किया गया था शिलान्यास

Arvind Kumar Bokaro : केंद्र सरकार ने छोटे- छोटे शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ने का उद्देश्य रखा है. इसी को लेकर बोकारो में 40 वर्ष पुराने बोकारो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के एयरपोर्ट को इस योजना के तहत लिया गया. यहां से 70 से 80 यात्रियों को लेकर जाने वाले विमानों की उड़ान सेवा शुरू किये जाने की योजना बनायी गयी. 25 अगस्त 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था. वर्ष 2019 में इस एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू की जानी थी. लेकिन कुछ ऐसी समस्या आ रही है कि जिसके कारण आज तक यहां से हवाई सेवा शुरू नहीं हो पायी. पढ़ें - Sri">https://lagatar.in/big-news-from-sri-lanka-rashtrapati-bhavan-occupied-by-protesters-president-gotabaya-rajapaksa-fled-violent-clashes-more-than-100-protesters-injured/">Sri

Lanka से बड़ी खबर, राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भागे, हिंसक झड़प, 100 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल
इसे भी पढ़ें - करोड़ों">https://lagatar.in/land-record-made-online-after-spending-crores-now-department-is-saying-that-offline-khatian-is-necessary-for-registry/">करोड़ों

खर्च कर ऑनलाइन हुआ लैंड रिकॉर्ड, अब विभाग कह रहा रजिस्ट्री के लिए ऑफलाइन खतियान जरूरी

 रनवे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टर्मिनल, फायर स्टेशन बाउंड्री बनकर तैयार

हालांकि देश के प्रधानमंत्री 12 जुलाई को देवघर के हवाई अड्डे का उद्घाटन करने आ रहे हैं. ऐसे में बोकारो के लोगों को भी यह उम्मीद थी कि इस हवाई अड्डे का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री किसी दिन कर करेंगे. यहां से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी. लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है. वहीं बोकारो हवाई अड्डे में अगर कार्य की प्रगति की बात करें तो हवाई अड्डे में रनवे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टर्मिनल, फायर स्टेशन बाउंड्री वाल आदि बनकर तैयार हो चुका है. वर्तमान समय में बोकारो हवाई अड्डे में 1772 पेड़ों की कटाई की अनुमति वन विभाग से मिल गई है. लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है. वहीं अगर बात करें तो हवाई अड्डे की किनारे कई स्लम एरिया और सल्टर हाउस भी अवस्थित हैं. जिस कारण डीजीसीए से लाइसेंस मिलना भी मुश्किल हो सकता है. इसे भी पढ़ें - लीना">https://lagatar.in/leena-manimekalai-tweeted-again-my-kali-is-queer-she-destroy-hindutva-people-said-there-is-a-limit-to-shamelessness/">लीना

मणिमेकलाई ने फिर किया ट्वीट, मेरी काली Queer हैं, हिंदुत्व को नष्ट करती हैं, लोगों ने कहा, बेशर्मी की भी हद होती है….

लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया गया है

एयरपोर्ट का काम देख रही एजीएम सिविल प्रियंका शर्मा ने बताया कि सिविल का काम पूरी तरह से कंप्लीट हो चुका है. डीजीसीए में लाइसेंस भी बोकारो स्टील के द्वारा 3 अगस्त 2022 को अप्लाई कर दिया गया है. जैसे ही लाइसेंस मिलेगा वैसे ही यहां से उड़ान सेवा शुरू हो जायेगी. वही चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में संरक्षक संजय वैद ने बताया कि देवघर हवाई अड्डे से पहले इस हवाईअड्डे से उड़ान सेवा शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक नहीं होना बोकारो के लोगों के लिए जरूर निराशा का विषय है. हम उम्मीद करते हैं इस पर प्रशासन और केंद्र सरकार ध्यान दें. उड़ान सेवा जल्द से जल्द यहां से शुरू हो सके. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/spg-team-reached-deoghar-for-pm-modis-arrival-will-handle-security-arrangements/">पीएम

मोदी के आगमन को लेकर SPG की टीम पहुंची देवघर, संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही