Search

 
 
 

बोकारो : चलाया गया जागरूकता अभियान, बच्चों को बाल संरक्षण कानून की दी गई जानकारी

 
Bokaro :  बाल अधिकार कार्यकर्ता सह मनोवैज्ञानिक प्रभाकर कुमार ने बाल संरक्षण कानून की जानकारी बच्चों की दी. इस दौरान हरला थाना क्षेत्र के पचौरा बस्ती के सभी 6 टोलों के स्कूली बच्चे मौजूद रहे. इस दौरान बस्ती के बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता और अभिभावक भी मौजूद रहे. बाल अधिकार सरंक्षण जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण किया गया. डॉ प्रभाकर कुमार ने बाल अधिकारों की रक्षा में माता-पिता उनके अभिभावकों की सहभागिता पर भी चर्चा की गई. उन्होंने जीने के अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार एवं सहभागिता के अधिकार को भी उपस्थित लोगों को बताया.  इसे भी पढ़ें- मुंगेर:">https://lagatar.in/munger-woman-murdered-in-sangrampur-sharp-weapon-marks-on-her-head/">मुंगेर:

संग्रामपुर में महिला की हत्या, सिर पर गहरे जख्म के निशान

माता-पिता पहले पाठशाला- प्रभाकर कुमार

उन्होंने कहा कि बच्चों में जागरूकता पैदा करने में उनके माता-पिता की भूमिका अहम होती है. माता-पिता पहले पाठशाला है. उन्होंने बच्चों के अधिकार एवं समाज में उनके दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है. बच्चों को बाल अधिकारों व कानून, पोक्सो कानून, किशोर न्याय अधिनियम, 1098 की जानकारी देते हुए विषय से संबंधित प्रश्न पूछते हुए पुरस्कृत करते हुए स्टेशनरी सामग्री एवं चॉकलेट का वितरण किया. मौके पर राहुल कुमार, अभिषेक आनंद, शक्ति कुमार, शाहिद अंसारी, बबिता देवी, आला गोस्वामी, इंद्र केवट, गोपाल महली, गौतम गोस्वामी, धीरेन गोस्वामी, शिव नंदन सोरेन, रोहित सिंह, धलटू कर्मकार, चुनु गोस्वामी, राम चंद्र बेसरा उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-law-and-order-situation-in-the-state-poor-babulal-2/">गिरिडीह

: राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लचर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही