Bokaro : हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस बार की थीम "Together for health, Stand with science" यानी स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें) है.
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर बोकारो में स्वास्थ्य विभाग ने अनोखे अंदाज में लोगों को जागरूक करने की पहल की. कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने जिलावासियों के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि सरकार की हर स्वास्थ्य योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है.
कार्यक्रम की खास आकर्षण रही जागरूकता रैली, जिसे सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में शामिल डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी न केवल कदम से कदम मिलाकर चले, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी देते नजर आए.
पूरे माहौल में उत्साह और जागरूकता की झलक देखने को मिली. इस आयोजन ने यह साफ कर दिया कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी और जागरूकता दोनों ही जरूरी हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment