Search

 
 
 

रांची SSP राकेश रंजन ने JAP-1 के जवानों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित

जैप 1 के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग का नाम रोशन किया है. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कमांडेंट सह रांची एसएसपी राकेश रंजन ने गोल्ड मेडलिस्ट गंगा श्रेष्ठ व विजेता बास्केटबॉल टीम को सम्मानित किया है.
 

Ranchi : जैप 1 के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग का नाम रोशन किया है. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कमांडेंट सह रांची एसएसपी राकेश रंजन ने गोल्ड मेडलिस्ट गंगा श्रेष्ठ व विजेता बास्केटबॉल टीम को सम्मानित किया है. 

 

सम्मान समारोह में एसएसपी ने खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि JAP-1 के जवान और खिलाड़ी लगातार खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. यह उपलब्धि न केवल विभाग के लिए, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है.

 

Uploaded Image

 

गोल्ड मेडल जीतने वाली गंगा श्रेष्ठ के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और लगन से ही इस तरह की सफलता हासिल होती है. उन्होंने अन्य जवानों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया.

 

वहीं बास्केटबॉल टीम को भी सामूहिक प्रदर्शन के लिए बधाई दी. टीम ने शानदार तालमेल और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में जीत दर्ज की. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जवानों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही