Search

 
 
 

बोकारो : लापता महिला का शव नदी में उपलते बंद बोरे से बरामद, इलाके में हड़कंप

चास थाना क्षेत्र स्थित यदुवंश नगर से लापता महिला का शव बंद बोरे में मिला है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जर्मनिया नदी में बंद बोरे से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच कर रही है.
 

Bokaro :   चास थाना क्षेत्र स्थित यदुवंश नगर से लापता महिला का शव बंद बोरे में मिला है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जर्मनिया नदी में बंद बोरे से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच कर रही है. 

 

बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों से लापता थी. इस संबंध में उसके पति ने चास थाना में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी. परिजन महिला की तलाश में जुटे थे, तभी चंद्रपुरा क्षेत्र की जर्मनिया नदी में एक बोरा उपलता मिला. जब बोरे को खोला गया तो उससे शव बरामद किया गया.

 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और शव की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. 

 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही