Latehar : कहते हैं कि अगर चारों ओर से मदद के हाथ उठने लगें तो मुश्किल राह भी आसान हो जाती है. लातेहार के श्री तीर्थ यात्रा न्यास के स्वयंसेवकों ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. दरअसल मनिका प्रखंड स्थित लंका उच्चवाल ग्राम के परहिया टोला निवासी रामलाल परहिया की बेटी का विवाह 30 अप्रैल को है. वह एक सामाजिक व्यक्ति हैं और सभी के दुख में शरीक होते हैं.

ऐसे में स्थानीय लोगों ने भी उनकी बेटी की शादी में सहयोग का हाथ बढ़ाया है. स्वयंसेवक वीरेंद्र प्रसाद व रामेश उरांव परहिया के घर पहुंचे और उनकी बेटी की शादी के लिए वस्त्र, अन्न के अलावा आर्थिक मदद की.
वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि सामुहिक पहल से ही समाज में एकरूपता लायी जा सकती है. उन्होने कहा कि समाज में रहने वाले हर एक व्यक्ति को समाज के जरूरतमंद की मदद करना चाहिए. किसी के कन्या दान में सहयोगी बनने से बढ़ कर कोई पुनित कार्य नहीं है. साथ ही रमेश उरांव ने भी समाज में परिवर्तन लाने के लिए पहले स्वयं आगे आने की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर आप पहल करते हैं तो दूसरे लोग भी इससे प्रेरित होगें.
इस पुनित कार्य में लातेहार के बज्रांग देव सेवा संस्थान के संस्थापक सह मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने भी वस्त्र दान किया. इसके अलावा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जलता के प्रधानाध्यापक आशीष पांडेय ने अंशदान दे कर अपने सामाजिक दायित्व का निवर्हन किया. इस कार्य से उनकी सराहना हो रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment