Search

 
 
 

बोकारो :  गश्ती वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार, चार घायल, तीन गंभीर

जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के समीप एक तेज रफ्तार कार और पुलिस की गश्ती वाहन में जोरदार टक्कर हो गई.
 

Bokaro :  जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के समीप एक तेज रफ्तार कार और पुलिस की गश्ती वाहन में जोरदार टक्कर हो गई.

 

इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए. घायलों में सुरेश कुमार, भरत रजक और धर्मनाथ पासवान को सिर में गंभीर चोटें आई हैं. जबकि चालक बंटी कुमार रजक को हल्की चोट लगी है. 

 

सभी घायल धनबाद के महूदा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. वहीं, गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार कच्छप, चालक और अन्य जवान सुरक्षित हैं. 

 

जानकारी के अनुसार, गोमिया से बारात में शामिल होकर कार लौट रही थी. तभी गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के समीप कार ने सामने से आ रही पुलिस बोलेरो को टक्कर मार दी. 

 

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सभी घायलों को सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. अमर कुमार की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई. 

 

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही