Search

 
 
 

Bokaro News: सड़क हादसे में सीसीएल कर्मी की मौत

Bokaro News: हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Bokaro News: कथारा जूनियर डीएवी के समीप शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में सीसीएल कर्मी नरेश रविदास (45) की मौत हो गई. वह स्वांग कर्मटिया के निवासी थे और जरंगडीह कोलियरी की डीजल डिस्पेंसिंग यूनिट (डीडीयू) में कार्यरत थे. घटना की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है.

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच नरेश रविदास कथारा जूनियर डीएवी के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए कथारा अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:

नरेश रविदास सीसीएल में कार्यरत थे और अपने परिवार के एकमात्र सहारे थे. उनके निधन से पत्नी और दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है. परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

घटना की सूचना मिलने पर बोकारो थर्मल थाना में पेट्रोलिंग कर रहे एसआई दीपक पासवान पुलिस बल के साथ कथारा अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही