Bokaro News : जिले में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती मनाई गई, इस मौके पर बोकारो के उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने पत्थरकट्टा चौक स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. दोनों अधिकारियों ने उनके विचारों, आदर्शों और देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया.
बता दें कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता माना जाता है. बच्चों के प्रति उनके विशेष प्रेम और स्नेह के कारण उनकी जयंती 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है. बाल दिवस बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति समाज की जिम्मेदारी का भी संदेश देता है.

