Search

 
 
 

छठ पर बोकारो की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, दो दिनों तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक

Bokaro News : छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. चास एसडीओ कार्यालय की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार, 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक तथा 16 नवंबर को सुबह 3 बजे से 9 बजे तक जिले में भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
 
ट्रैफिक व्यवस्था बदली

Bokaro News :  छठ महापर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 3 बजे से 9 बजे तक जिले में भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इस संबंध में चास एसडीओ कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है,

 

जारी आदेश के अनुसार, 15 और 16 नवंबर को निर्धारित समय पर तेलमच्चो सेक्टर-11 मोड़, पुपुनकी टोल प्लाजा, तेलगड़िया मोड़, आईटीआई मोड़, पिंड्राजोरा चेकपोस्ट और पेटरवार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही रोक दिया जाएगा. वहीं, बोकारो स्टील प्लांट और माराफारी की ओर से बालीडीह जाने वाले भारी वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी.

 

इसके अलावा स्टेशन मोड़ बालीडीह और तेलगड़िया मोड़ से छोटी गाड़ियों का परिचालन सड़क के दाहिने लेन से कराया जाएगा, जबकि बायां लेन बंद रहेगा. प्रशासन ने सभी थाना प्रभारियों को छठ घाटों तक जाने वाले मार्गों पर बड़ी गाड़ियों का परिचालन रोकने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया है.

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही