Search

 
 
 

बोकारो : श्रावण मास में तेलमच्चो पुल से आईटीआई मोड़ तक यातायात व्यवस्था में बदलाव

श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेलमच्चो पुल स्थित दामोदर नदी में स्नान कर चिड़का धाम, पुरुलिया जलार्पण के लिए जाते हैं. यह देखते हुए बोकारो प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है.
 

 Bokaro : श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेलमच्चो पुल स्थित दामोदर नदी में स्नान कर चिड़का धाम, पुरुलिया जलार्पण के लिए जाते हैं. यह देखते हुए बोकारो प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है.

 

अनुमंडल पदाधिकारी, चास प्रांजल ढ़ांडा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 09, 10, 16, 17, 23 एवं 24 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक तेलमच्चो पुल से आईटीआई मोड़ तक एनएच-32 पर यातायात व्यवस्था किया गया है.

 

इस दौरान तेलमच्चो से आईटीआई मोड़ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सड़क के दाहिने लेन से होगा. संबंधित थाना प्रभारी निर्धारित समय एवं स्थल पर यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे. 

 

श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील की गयी है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और सावधानी पूर्वक यात्रा करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही