Search

 
 
 

बोकारो : आधी रात सिटी डीएसपी ने किया रात्रि गश्त का औचक निरीक्षण, दिशा निर्देश दिये

पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने निरीक्षण के क्रम में सभी गश्ती दलों को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों का सत्यापन करने, अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के निर्देश दिये.
 

Bokaro :  कल आधी रात पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन नगर के नेतृत्व में सिटी क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित रात्रि गश्ती का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रात्रिकालीन गश्ती व्यवस्था का मूल्यांकन करना, पुलिस बल की सक्रियता सुनिश्चित करना, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना था.

 


निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक नगर ने सिटी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती दलों की उपस्थिति, कार्यशैली, सतर्कता एवं निर्धारित गश्ती बिंदुओं का भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने गश्ती पदाधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्ती के दौरान पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का पासन करने, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, आभूषण प्रतिष्ठानों, प्रमुख चौक-चौराहों, सुनसान स्थानों तथा अपराध संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

 

 

 

पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने निरीक्षण के क्रम में सभी गश्ती दलों को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों का सत्यापन करने, अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के निर्देश दिये.

 

 

उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने एवं अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिय. इस विशेष अभियान के दौरान सिटी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग, सघन वाहन जांच, ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की जांच, तथा अन्य यातायात नियमों के अनुपालन की भी जांच की गई.

 

 

पुलिस उपाधीक्षक रात्रि में संचालित प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था का  निरीक्षण किया.  गश्ती पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी सूचना पर त्वरित और प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करें, डायल-112 से प्राप्त सूचनाओं पर शीघ्र प्रतिक्रिया दें तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखें. साथ ही बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, स्थानीय नागरिकों एवं व्यवसायियों के साथ सतत संवाद स्थापित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही