Search

 
 
 

बोकारो सिटी पुलिस ने जागरुकता अभियान के तहत निकाला फ्लैग मार्च

 

Bokaro :  जिले में सिटी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर जागरुकता अभियान चलाया गया. सिटी इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च बोकारो">https://bokaro.nic.in/hi/">बोकारो

के दून्दीबाग, कॉपरेटिव कॉलोनी, नयामोड़, एयरपोर्ट, राममंदिर सहित कई जगहों के पास से गुजरा. जागरुकता अभियान के दौरान सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गयी. साथ ही बिना मास्क घरों से नहीं निकलने की अपील की.

लोगों को जागरूक करने के लिए निकाला गया मार्च

संतोष कुमार ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. झारखंड सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को एक सप्ताह बढ़ा दिया. सरकार द्वारा राज्य में 6 मई से 13 मई तक आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की गयी है.  सरकार द्वारा महामारी को देखते हुए कई जरूरी गाइडलाइन भी जारी की गयी है. इंस्पेक्टर ने कहा कि कई लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं. लोग जागरुक हो सकें इसलिए फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है.

पुलिस लोगों को सुरक्षित रखने की दिशा में प्रयासरत

संतोष कुमार ने कहा कि बोकारो पुलिस जिले के लोगों को सुरक्षित रखने की दिशा में प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत नहीं है तो घरों से बाहर नहीं निकले. घर में रहें, सुरक्षित रहें और बिना मास्क के घर से नहीं निकलें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही