Search

 
 
 

बोकारो सिविल सर्जन ने स्वीकारा कोविड वैक्सीन की है कमी

 

Boakaro: सरकार की घोषणा के अनुसार 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर वालों को कोरोना का टीका दिया जाना है. लेकिन अब 1 मई से टीका दिए जाने की संभावना कम है. जिसकी जानकारी देते हुए बोकारो सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने कहा कि, अभी की परिस्थिति में वैक्सीन की भारी कमी हो गई है. जिसके बाद 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को एक मई से दी जाने वाली वैक्सीन अभी नहीं भी दी जा सकती है.

उन्होंने कहा कि ये वैक्सीनेशन कब तक शुरू होगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. अभी तक सरकार के तरफ से इस पर कोई गाइडलाइंस नहीं आई है. जब तक सरकार की नई गाइडलाइंस नहीं आ जाती, अभी कहना मुश्किल है. अभी लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है. जैसे ही इसकी गाइडलाइन हम तक आ जाएगी इसकी घोषणा कर दी जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही