Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: महंगे फ्लैट में रहकर ऑनलाइन ठगी, जामताड़ा के 4 साइबर ठग गिरफ्तार

जिले में 4 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए है. ये आरोपी जामताड़ा से बोकारो आकर साइबर ठगी का काम कर रहा था. ये अपराधी शहर के पॉश इलाके कहे जाने वाले मालती लक्जरी में रहकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 16 मोबाइल सहित एक डायरी बरामद किया है
Advertisement
Advertisement

Bokaro: जिले में 4 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए है. ये आरोपी जामताड़ा से बोकारो आकर साइबर ठगी का काम कर रहा था. ये अपराधी शहर के पॉश इलाके कहे जाने वाले मालती लक्जरी में रहकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 16 मोबाइल सहित एक डायरी बरामद किया है, जिनमें कई डाटा होने की संभावना है.

 

पुलिस के मुताबिक, जामताड़ा के चारों साइबर ठग बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मालती लक्जरी सिटी के N-BLOCK के फ्लैट नंबर 101 में रहकर साइबर ठगी का काम किया करते थे. ये साइबर ठग किसी को उन पर शक ना हो, इसके लिए वे शहर के सबसे पॉश इलाका कहे जाने वाले मालती सिटी में पढ़ाई के नाम रह रहे थे.


आसपास के लोगों को साइबर ठगों ने यह बताया था कि वो पढ़ाई करने वाले छात्र है. ये साइबर ठग महंगे फ्लैट में रहकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे. साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर आम लोगों के मोबाइल पर फोन करके KYC अपडेट करने, ATM कार्ड बंद होने का डर दिखाकर तथा PMEGP लोन अप्लाई कराने, APK फाइल लोड कराने सहित खाता लोन के नाम पर साइबर ठगी करते थे.

 

ये आरोपी इतने शातिर थे कि कस्टमर के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराकर मोबाइल में वाट्सअप कॉल करके स्क्रीन शेयर करता थे तथा लोगों से बैंक खाते की सारी जानकारी जैसे एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी नंबर आदि प्राप्त कर लेते थे. बाद में लोगों के अकाउंट से पैसा निकाल कर, अपने आईसीसी, आईडीबीआई, अमेजॉन और मनी वॉलेट के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर लेते थे. 

 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, ये लोग मालती लग्जरी सिटी में करीब 3-4 महीने से रहकर ठगी करने का काम कर रहे थे. चास मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सभी चारों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चास एसडीपीओ ने कहा कि इनकी डायरी में लिखे नंबर के आधार पर सारी जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि अपना मकान भाड़ा में लगाने से पहले पुलिस को जानकारी दें. उन्होंने कहा कि इन अपराधियों के बारे में सारी जानकारी जुटाई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही