Bokaro : 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस केंद्र सेक्टर 12 में आज फुल ड्रेस परेड का पूर्वाभ्यास किया गया. डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा ने परेड का निरीक्षण किया. पूर्वाभ्यास में 9 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान राष्ट्रीय गीतों से पूरा ग्राउंड गूंजायमान हो उठा.
निरीक्षण के दौरान डीसी अजय नाथ झा ने झंडे को सलामी दी. मौके पर डीसी ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व संध्या पर टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
झा ने कहा कि 15 अगस्त के दिन विभिन्न स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे. वहीं एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सभी चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

