Search

 
 
 

Bokaro News : DSP ने वरीय अधिकारियों के आवास पर तैनात गार्डो का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के वरीय अधिकारियों के आवास पर तैनात गार्डो का भौतिक निरीक्षण किया गया.
 

Bokaro : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के वरीय अधिकारियों के आवास पर तैनात गार्डो का भौतिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने किया.
 इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक प्रक्षेत्र बोकारो, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज बोकारो, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक बोकारो के आवास पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

 

संतरी में उपस्थित जवानो को अपने कर्तव्य को निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का दिशा निर्देश दिया गया. डीएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख़्ता करने के लिए निरीक्षण कर निर्देश दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही