Search

 
 
 

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित

मानसून सत्र के आखिरी दिन आज गुरुवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गयी. 20 जुलाई से शुरू हुआ मानसून सत्र 2026  लगातार बाधित रहा
 

NewDelhi : मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गयी. 20 जुलाई से शुरू हुआ मानसून सत्र लगातार बाधित रहा.

 

 

हर दिन इंडिया अलायंस के सासंदों ने संसद के अंदर और बाहर अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज, पेपर लीक सहित कई और मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा.  

 

विपक्षी दलों के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित होती रही. मकर द्वार पर धरना-प्रदर्शन होते रहे. हालांकि सरकार ने कई महत्वपूर्ण बिल बिना चर्चा के पास करा लिये. महत्वपूर्ण FCRA बिल JPC को भेज दिया गया. अंतत: 13 अगस्त गुरुवार को लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी.

 

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में जारी गतिरोध के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार करार दिया. कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आकर जवाब देना चाहिए, पर सरकार चर्चा से बचती रही. संसद की कार्यवाही बाधित होने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की है. दावा किया देश की जनता सरकार को पहले ही खारिज कर चुकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही