Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौटंकी नहीं चलेगी, लोगों ने पार्क में CJP की बैठक नहीं होने दी, अभिजीत दीपके की टीम को जाना पड़ा

कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली में अपने कार्य़क्रमों के लिए जगह नहीं मिल रही है. खबर है कि अभिजीत दीपके की टीम को एक सोसाइटी पार्क से स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल दिया, वे बिना परमिशन सोसाइटी पार्क में सभा करने पहुंचे थे. जैसे ही स्थानीय निवासियों को सभा किये जाने की भनक मिली, वे पार्क में पहुंच गये.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली में अपने कार्य़क्रमों के लिए जगह नहीं मिल रही है. खबर है कि अभिजीत दीपके की टीम को एक सोसाइटी पार्क से स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल दिया, वे बिना परमिशन सोसाइटी पार्क में सभा करने पहुंचे थे. जैसे ही स्थानीय निवासियों को सभा किये जाने की भनक मिली, वे पार्क में पहुंच गये.

 

 

लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी की टीम से कहा, यहां यह नाटक नहीं चलेगा, प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जायें. जंतर-मंतर सीजन-2 की तैयारियों के लिए दिल्ली में बैठक की जगह तलाश रहे अभिजीत दीपके और उनकी टीम जब इस रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क में पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा,सोसाइटी का पार्क धरना या राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं है.

 

गहमागहमी बढ़ने पर पुलिस ने वहां आकर हस्तक्षेप किया. नतीजतन दीपके को अपनी टीम को साथ  वहां से जाना पड़ा. इससे पहले अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए CJP की टीम को जगह नहीं मिल रही है. कहा कि इनडोर हॉल के लिए कई  संचालकों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई भी जगह देने को तैयार नहीं है.

 

दीपके के अनुसार कुछ लोगों ने स्पष्ट कहा कि उन पर ऊपर से दबाव है और वे कॉकरोच जनता पार्टी को हॉल उपलब्ध नहीं करा सकते. दावा किया कि हॉल संचालकों को धमकाया गया किअगर कॉकरोच जनता पार्टी को बैठक के लिए जगह दी तो उल्टा लटका दिया जायेगा. 

 

जानकारी के अनुसार हॉल का इंतजाम नहीं होने के बाद दीपके ने  सोसाइटी के पार्क में अपने समर्थकों के साथ बैठक शुरू कर दी. उन्होंने समर्थकों से पूछा कि अब किसका इस्तीफा चाहिए? समर्थकों का जवाब था, मोदी का.

 

इसी दौरान सोसाइटी के लोग वहां पहुंच गये. कहा कि यहां कोई नौटंकी नहीं चलेगी.पार्क सोसाइटी के निवासियों के लिए है.इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गयी. इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गयी. अंतत: कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को वहां से जाना पड़ा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही