Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : उपायुक्त ने कहा-अवैध खनन, परिवहन पर अभियान चलाकर कार्रवाई हो

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने शनिवार को जिला खनन टास्क फोर्स समिति (डीएमटीएफ) की बैठक की.मौके पर पुलिस अधीक्षक चंदन झा, अपर समाहर्ता सादात अनवर, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार,एसडीओ चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसडीओ बेरमो अनंत कुमार आदि उपस्थित थे.उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को पिछले दिनों वीडियो संवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक और प्राप्त दिशा – निर्देशों से क्रमवार अवगत करवाया. इसे भी पढ़ें-PC-PNDT">https://lagatar.in/19-hospitals-applied-for-license-application-and-renewal-under-pc-pndt-act-14-found-flaws/">PC-PNDT

एक्ट के तहत लाइसेंस अप्लायी और रिनुअल के लिए 19 अस्पतालों ने दिया आवेदन, 14 में मिली खामियां

सभी अभियान चलाकर अवैध खनन पर रोक लगायें

इस दौरान कहा गया कि पंचायत चुनाव लगभग समाप्त हो गया है. निर्वाचन को लेकर अधिकारियों को जो जिम्मेवारी सौंपी गयी थी,वह समाप्त हो गयी है. इसलिए सभी अभियान चलाकर अवैध खनन – परिवाहन पर प्रभावी अंकुश लगाएं. इसमें किसी भी तरह की कोई सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि सभी अंचलाधिकारियों को लघु/बड़े खनीज के अवैध खनन/परिवहन आदि पर अंकुश लगाने को लेकर पूर्व में ही सक्षम पदाधिकारी प्राधिकृत कर दिया गया है. इसलिए इस तरह के मामलों पर किसी भी तरह की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dr-jr-das-became-the-principal-of-sant-columba-college/">हजारीबाग

: डॉ. जेआर दास बने संत कोलंबा कॉलेज के प्राचार्य

बालू घाटों पर बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें

अंचलाधिकारी,थाना प्रभारी, एसडीओ - एसडीपीओ समन्वय बनाकर अपने क्षेत्र में अवैध खनन – परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाएं. इसमें लापरवाह अधिकारियों को बख्सा नहीं जाएगा. उन्हें चिह्नित कर उन पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी. जिले में कोई भी बालू घाट वैद्य नहीं हैं. सभी बालू घाटों पर बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें जिस पर स्पष्ट उल्लेख हो कि यह वर्जित क्षेत्र है. बालू खनन तथा परिवहन पर रोक है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-awareness-campaign-launched-on-world-menstrual-hygiene-day/">जमशेदपुर

: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर चलाया गया जागरुकता अभियान

औचक निरीक्षण करें

उपायुक्त ने पत्थर खनन क्षेत्र, क्रशर मिलों का भी औचक निरीक्षण करते हुए लीज क्षेत्र की मापी व अन्य नियमों का जांच करने को कहा. उन्होंने कहा कि अगली बैठक में यह समीक्षा होगी कि अंचल स्तरीय एवं अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा कितनी छापेमारी,कार्रवाई की गयी. इसकी विस्तृत समीक्षा की जाएगी. इससे पूर्व उपायुक्त ने पिछली बैठक एवं उसमें दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी से प्राप्त की. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-personnel-will-make-attendance-through-face-scanner-from-june-1/">धनबाद

: डीवीसी कर्मी एक जून से फेस स्कैनर के जरिये बनाएंगे हाजिरी

कंपनियों की भी जिम्मेवारी है

बैठक में उपस्थित रेलवे अधिकारियों एवं सीसीएल प्रबंधन के पदाधिकारियों को भी अपने स्तर से भी सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके अधिग्रहित क्षेत्र में भी किसी तरह का अवैध खनन व परिवहन नहीं हो. ऐसे मामलों को लेकर स्वयं ठोस व्यवस्था करें साथ ही प्रशासन को भी इससे अवगत कराएं.कोयला कंपनियों के प्रतिनिधियों को लीज क्षेत्र व बंद पड़े खदान क्षेत्र की बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा.कहा कि कंपनियों की भी जिम्मेवारी है कि उनके यहां से कोयले की चोरी व अवैध खनन नहीं हो. वह प्रशासन का इसमें सहयोग करें. इसे भी पढ़ें-कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-celebrations-in-hindi-department-on-receiving-the-booker-prize-for-gitanjalis-novel-rat-samadhi/">कोल्हान

विश्वविद्यालय:  गीतांजलि के उपन्यास ‘रेत समाधि’ को बुकर पुरस्कार मिलने पर हिंदी विभाग में हर्ष समारोह

केवल खनन का परिवहन होगा

उपायुक्त ने कहा कि वैद्य माइनिंग चलान के माध्यम से केवल खनन का परिवहन होगा.जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार को भी इस बाबत जरूरी दिशा – निर्देश दिये गये. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार ने टास्क फोर्स के सदस्यों को सरकार के स्तर से दिए गए निर्देशों और जिले के खनन क्षेत्रों, बालू घाट, क्रशर आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने अविलंब इंटर डिस्ट्रिक्ट व इंटर स्टेट बोर्डर पर चेक पोस्ट बनाने को कहा.बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने भी सभी थाना प्रभारियों – एसडीपीओ को अवैध खनन – परिवहन पर कार्रवाई के लिए समन्वय बनाकर छापेमारी करने को कहा. इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की और जरूरी दिशा – निर्देश दिये गये.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही