Bokaro News: JSSC परीक्षा मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बोकारो के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी (APRO) को पूछताछ के लिए तलब किया है. दोनों अधिकारियों से रांची स्थित CID कार्यालय में पूछताछ की जाएगी.
इसे भी पढ़ें:
बताया जा रहा है कि CID के डीएसपी की ओर से इस संबंध में बोकारो के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है. इसके बाद उपायुक्त ने भी DPRO और APRO को पत्र जारी कर CID के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

अधिकारियों को सीआईडी का नोटिस
CID की ओर से झारखंड कॉम्पटेटिव एग्जामिनेशन से जुड़े मामले में दोनों अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी. APRO रांची के लिए रवाना भी हो चुके हैं. वहीं, DPRO को भी CID के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है.
CID की ओर से अधिकारियों को तलब किए जाने के बाद बोकारो के जनसंपर्क विभाग में हलचल बढ़ गई है. कार्यालय में सन्नाटा पसरा है और अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. जांच एजेंसी की पूछताछ में क्या जानकारी सामने आती है, इस पर अब नजर है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

