Search

 
 
 

बोकारो: नशे में धुत युवक ने कुएं में कूद कर दे दी जान

चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला. उसे तुरंत डीवीसी अस्पताल, चंद्रपुरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 
युवक को कुएं से निकालते लोग व जुटी भीड़.

Bokaro : बोकारो जिले के चंद्रपुरा में नशे में धुत एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी. घटना शहर के भीड़-भाड़ वाला इलाका स्टेशन रोड की है. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. युवक की पहचान प्रेमनगर निवासी शंकर रविदास के पुत्र विकास रविदास (23 वर्ष) के रूप में हुई है.


सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला. उसे तुरंत डीवीसी अस्पताल, चंद्रपुरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नशे का आदी था. उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 


स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक नशे की हालत में पहुंचा और अचानक कुएं में छलांग लगा दी. वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन युवक ने उसकी बात नहीं मानी और कुएं में कूद गया. परिजनों के अनुसार, विकास कचरा चुनने का काम करता था. मंगलवार की दोपहर वह घर पहुंचा और थोड़ी देर बाद ही वापस निकल गया. विकास अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही