Search

 
 
 

चार भाषाओं में रिलिज हुई नागपुरी फीचर फिल्म सेरेंग का टीजर

Ranchi: चार भाषाओं में बनी नागपुरी फीचर फिल्म ‘सेरेंग’ का टीज़र आज प्रेस क्लब में रिलीज किया गया. यह फिल्म नजदीकी सिनेमा घरों में एक मई से रिलिज किए जायेंगे. यह फ़िल्म सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा में भी एक साथ रिलीज की जाएगी.
 
  • -1 मई को सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा में एक साथ होगी रिलीज

Ranchi: चार भाषाओं में बनी नागपुरी फीचर फिल्म ‘सेरेंग’ का टीज़र आज प्रेस क्लब में रिलीज किया गया. यह फिल्म नजदीकी सिनेमा घरों में एक मई से रिलिज किए जायेंगे. यह फ़िल्म सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा में भी एक साथ रिलीज की जाएगी. यह बातें मुख्य अतिथि नेशनल अवॉर्डी वरिष्ठ फिल्मकार मेघनाथ और विशिष्ट अतिथि फिल्मकार निरंजन कुजूर ने कही.


उन्होंने कहा कि यह झारखंड की पहली फिल्म है. जो चार भाषाओं में रिलिज किए जायेंगे. कलाकारों ने मुंडारी,संथाली,नागपुरी और खोरठा भाषा को शामिल किए हैं. इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है

 

एनएसडी ग्रेजुएट काजल मुंडू मुख्य नेगेटिव किरदार में आयेगें नजर 


इस फिल्म में सुपरस्टार विवेक नायक और नितेश कच्छप मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेगें. एनएसडी ग्रेजुएट काजल मुंडू इसमें मुख्य नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगे. इसके साथ ही साथ समीर मिंज और सलोमी तिर्की के अलावा पूजा लकड़ा, आनंद मिंज शानदार अभिनय करते नज़र आयेंगे. इस फ़िल्म का निर्माण श्रेया इंटरनेशनल फ़िल्म प्रोडक्शन,आभा फिल्म्स क्रिएशन, कट प्रोडक्शन और उलगुलान फ़िल्म प्रोडक्शन के संयुक्त से सहयोग से बनाए गए हैं.

 

जमशेदपुर के वरिष्ठ कथाकार जयनंदन ने लिखी है कहानी


इस फिल्म की कहानी जमशेदपुर के वरिष्ठ कथाकार जयनंदन ने लिखी है. पटकथा और निर्देशन एनपीके पुरुषोत्तम ने किया है. यह फिल्म रिलीज से पहले से भी काफ़ी चर्चा में रही है. फ़िल्म नागपुरी भाषा के अलावा खोरठा, संथाली और हिंदी में रिलीज किए जायेंगे. सेरेंग का मतलब मुंडारी भाषा में ‘चट्टान’ और संथाली में इसका मतलब ‘गीत’ होता है. इस फ़िल्म में कुल 8 गाने हैं. जो मुंडारी और नागपुरी भाषा में है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही