Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः 1 करोड़ से बन रही सड़क पर सवाल, घटिया निर्माण का आरोप; जांच की मांग

पंचायत के मुखिया श्यामापद मंडल ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने निर्माण में हो रही अनियमितताओं का विरोध किया, तो संवेदक ने कुछ स्थानीय लोगों को अपने पक्ष में कर उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की. उन्होंने इसे सेटिंग-गेटिंग का मामला बताते हुए कहा कि इसमें गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
गोविंदपुर प्रखंड की कुलबेड़ा पंचायत में बन रही सड़क.

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड की कुलबेड़ा पंचायत के सडियादी गांव में बन रही सड़क विवादों में घिर गई है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण करीब 1 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से हो रहा है. पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं.


ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक सड़क निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी कर रहा है. निर्माण में आउटसोर्सिंग के जरिए घटिया पत्थरों का उपयोग हो रहा है. मिट्टी युक्त बालू व कम मात्रा में सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में पारदर्शिता का अभाव है. यदि यही स्थिति रही, तो सड़क जल्द ही जर्जर हो जाएगी और सरकारी राशि की बर्बादी होगी.

 


पंचायत के मुखिया श्यामापद मंडल ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने निर्माण में हो रही अनियमितताओं का विरोध किया, तो संवेदक ने कुछ स्थानीय लोगों को अपने पक्ष में कर उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की. उन्होंने इसे सेटिंग-गेटिंग का मामला बताते हुए कहा कि इसमें गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है.मुखिया ने यह भी कहा कि आजादी के 78 साल बाद गांव में पक्की सड़क बनने की उम्मीद जगी थी लेकिन घटिया निर्माण के कारण यह उम्मीद टूटती नजर आ रही है.


ग्रामीणों और मुखिया ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो, ताकि सड़क टिकाऊ बन सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही