Search

 
 
 

जमशेदपुर : ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े लाखों के गहनों की चोरी, वारदात CCTV में कैद

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड-1 स्थित हरि मंदिर के सामने एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. विश्वनाथ ज्वेलर्स नामक दुकान से एक युवक लाखों के सोने के गहने लेकर फरार हो गया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
 

Jamsedpur :  उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड-1 स्थित हरि मंदिर के सामने एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. विश्वनाथ ज्वेलर्स नामक दुकान से एक युवक लाखों के सोने के गहने लेकर फरार हो गया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

 

दुकान संचालक विश्वनाथ दत्ता के अनुसार, घटना के समय वे दुकान पर मौजूद नहीं थे. उनका बेटा काउंटर पर बैठा था. इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर आया और गहने दिखाने को कहा. बातचीत के दौरान उसने दुकानदार के बेटे को बातों में उलझाया और मौका देखकर सोने से भरा एक डब्बा लेकर चुपचाप वहां से निकल गया.

 

कुछ देर बाद जब गहनों का मिलान किया गया तो एक डब्बा गायब मिला. शक होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें युवक गहनों से भरा डब्बा लेकर निकलता देखा गया. इसके बाद उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी. 

 

दुकान मालिक ने मामले की शिकायत उलीडीह थाने में की है. दर्ज शिकायत के अनुसार, चोरी हुए गहनों का वजन करीब 160 से 170 ग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 22 से 23 लाख रुपये आंकी जा रही है. 

 

शिकायत मिलने के बाद उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि संदिग्ध युवक एक दिन पहले भी कुछ सामान खरीदने के बहाने रेकी करने दुकान पर आया था. पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही