Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः चोरी मामले में चार आरोपी धराए, इनमें तीन नाबालिग

गिरफ्तार आरोपी.

Latehar : लातेहार जिले के मनिका थाने की पुलिस ने दो दुकानों में हुई चोरी की घटना में शामिल चार आरोपियों को दबोच लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक मनजीत पासवान (19 वर्ष) है. बाकी तीन तीन नाबालिग हैं.

 


चोरी की वारदात के संबंध में मनिका प्रखंड मुख्यालय निवासी कन्हाैई साव व लखन साव ने मनिका थाना में 30 मार्च को लिखित शिकायत दी थी. इसमें कहा था कि चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ कर करीब एक लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली है. अवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 30/26 के तहत मामला  दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया. मुख्य आरोपी मनजीत पासवान को गिरफ्तार कर लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया. वहीं तीन नाबालिगों को विधि सम्मत निरुद्ध किया गया. इनके पास से दुकान में चोरी किये गए समान व रुपये बरामद कर लिये गए हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही