Ranchi: रांची पुलिस ने नामकुम इलाके से 500 किलो ग्राम डोडा बरामद किया है. इसके अलावे दो लाख से अधिक नगद जब्त किया गया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में डोडा छुपाकर रखा हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से यह बड़ी खेप बरामद की गई.
गिरफ्तार आरोपी का नाम मनीष तिर्की है. यह अफीम और डोडा का कारोबार कर रहा था. मनीष तिर्की अपने घर से यह कारोबार कर रहा था. पुलिस ने घर से विभिन्न रंग के प्लास्टिक के बोरों में रखा 31 बोरा डोडा, प्लास्टिक में पैक किया हुआ 700 ग्राम अफीम जब्त किया.

नामकुम इलाके से 500 किलोग्राम बरामद डोडा की तस्वीर
छापेमारी में जब्त डोडा का अनुमानित मूल्य 84 लाख 97 हजार पांच सौ रूपया है. वहीं जब्त अफीम का अनुमानित मूल्य तीन लाख पचास हजार रूपया है. वहीं पुलिस ने 2 लाख 28 हजार रुपए नगद बरामद किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment