Search

 
 
 

धनबादः महज 2 साल में ही जर्जर हो गई सड़क, विरोध में माले का प्रदर्शन

माले नेता सुबुर गोराई ने कहा कि प्रशासन व संबंधित विभाग को कई बार शिकायत देने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता के कारण आम जनता को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है.
 
प्रदर्शन में शामिल माले कार्यकर्ता व ग्रामीण.

Dhanbad : झरिया के नुनूडीह से मोहन बाजार जाने वाली सड़क बनने के महज 2 साल में ही जर्जर हो चुकी है. सड़ा पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. परत भी उखड़ गई है. इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है. सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा.


माले नेता सुबुर गोराई के नेतृत्व में ग्रामीणों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घोर लापरवाही बरती गई है. यही वजह रही कि इतने कम समय में ही सड़क खराब हो गई.

 


माले नेता सुबुर गोराई ने कहा कि प्रशासन व संबंधित विभाग को कई बार शिकायत देने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता के कारण आम जनता को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि झमाडा व नगर निगम की जलापूर्ति पाइपलाइन फट जाने से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है और जगह-जगह जलभराव हो गया है. इसके चलते भी सड़क तेजी से टूट रही है और हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं शुरू की गई, तो झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही