Search

 
 
 

बोकारो :  गोमिया में हाथियों का उत्पात, 72 घंटे में 5 मौतें, गांव में दहशत

जिले के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात जानलेवा होता जा रहा है. ताजा मामला महुआटांड थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव से सामने आ रहा है.
 

Bokaro : जिले के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात जानलेवा होता जा रहा है. ताजा मामला महुआटांड थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव से सामने आ रहा है.

 

यहां शुक्रवार की देर रात हाथियों का एक झुंड अचानक घुस गया और एक घर पर हमला बोल दिया. इससे पहले कि लोग अपनी जान बचा पाते, हाथी ने एक ही परिवार के दो सदस्यों को कुचलकर मार डाला.

 

परिवार के तीन अन्य सदस्य भी हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.


पहले भी हाथी ने घर में सो रहे तीन लोगों को मार डाला 

हथियों के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे दो दिन पहले भी घर में सो रहे तीन ग्रामीणों को हाथियों ने कुचलकर मार दिया था. इस तरह बीते तीन दिनों के भीतर हाथी के हमले में अब तक पांच लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.


लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में नाराजगी 

हथियों के हमले से लगातार हो रही मौतों के कारण ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि हाथियों के मूवमेंट की सही जानकारी नहीं दी जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है.

 

शाम ढलते ही लोग मशालें जलाकर और शोर मचाकर पहरा देने को मजबूर हैं, लेकिन हाथियों के झुंड के सामने ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही