Search

 
 
 

जमशेदपुर आतंकी साजिश : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

जिले में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों की सुगबुगाहट चर्चा में है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जमशेदपुर के कपाली थाना क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है. दोनों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल से जुड़े होने का संदेह है.
 
  • हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की गई
  • कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया

Jamsedpur :  जमशेदपुर आतंकी साजिश मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है. जमशेदपुर के कपाली थाना क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है. दोनों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल से जुड़े होने का संदेह है. 

 

दोनों को अपने साथ दिल्ली ले गई एजेंसी

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कपाली थाना क्षेत्र स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक घर में छापेमारी की. स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में दो युवकों को पकड़ा गया.

 

दोनों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया. फिलहाल किसी भी एजेंसी ने इस पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

 

इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस और पाकिस्तान कनेक्शन 

इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़ा माना जा रहा है. खुफिया विभाग को इनपुट मिला है कि जमशेदपुर के कुछ युवकों ने पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग ली है और वे अब स्लीपर सेल के रूप में सक्रिय हैं.

 

हालिया खुफिया रिपोर्टों के बाद सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट है. इंटरपोल ने जमशेदपुर के आजादनगर निवासी अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है. 

 

माना जा रहा है कि वह विदेश में बैठकर नेटवर्क का संचालन कर रहा है. अर्शियान का भाई जीशान पहले ही दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है और वर्तमान में जेल में बंद है.

 

जमशेदपुर में 18 स्लीपर सेल सक्रिय होने की आशंका 

देश के विभिन्न हिस्सों से पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. रिपोर्टों के अनुसार, जमशेदपुर और इसके आस-पास के इलाकों में कम से कम 18 स्लीपर सेल सक्रिय होने की आशंका है. ये सेल सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही