Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: महुआटांड़ क्षेत्र में हाथियों का आतंक, एक ही रात में 3 बुजुर्गों को मार डाला

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के बड़कीपुन्नू गांव में हाथियों के हमले में 3 बुजुर्गों की मौत हो गई. वहीं एक महिला घायल हो गई. महुआटांड़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से लोगों में दहशत है. घटना बृहस्पतिवार के तड़के भोर की है. हाथियों के झुंड ने गांव में तांडव मचाते हुए बुजुर्गों को कुचलकर मार डाला.
Advertisement
Advertisement

Bokaro: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के बड़कीपुन्नू गांव में हाथियों के हमले में 3 बुजुर्गों की मौत हो गई. वहीं एक महिला घायल हो गई. महुआटांड़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से लोगों में दहशत है. घटना बृहस्पतिवार के तड़के भोर की है. हाथियों के झुंड ने गांव में तांडव मचाते हुए बुजुर्गों को कुचलकर मार डाला. 

 

तड़के भोर हुआ हमला

जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड गुरुवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे बड़कीपुन्नू गांव के करमाली टोला में घुस आया. उस समय लोग गहरी नींद में थे. तभी अचानक हाथियों ने घरों पर हमला कर घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. उसके बाद गंगा करमाली (65) और उनकी पत्नी कमली देवी(62) को कुचल कर मार डाला. बगल के घर में सो रही बड़ी गोतनी भगिया देवी को कुचल का मार डाला. 

 

ग्रामीणों में भय और आक्रोश

इस हमले में करमी देवी(50) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. ग्रामीणों  ने तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक है. एक ही रात में तीन बुजुर्गों की मौत से ग्रामीण में डर और आक्रोश हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से स्थायी समाधान और मुआवजे की मांग की है.

 

3 महीनों में 8 की गई जान

पिछले 3 महीने में महुआटांड़ के क्षेत्र में हाथियों ने 8 लोगों की जान ले चुका है. हाथियों के हमले में 10 नवंबर को तिलैया रेलवे अंडरपास के पास युवक प्रकाश कुमार महतो और चरकू महतो की मौत हो गई थी. वहीं, 16 नवंबर को सांझो देवी नामक महिला को हाथियों ने कुचल कर मार डाला था. हाल ही में सिमराबेड़ा में सब्जी विक्रेता रवींद्र दांगी को भी मार डाला था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही