Search

 
 
 

रामगढ़ निकाय चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए 10 व वार्ड पार्षद के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. रामगढ़ में भी राजनीति सरगर्मी चरम पर है. अध्यक्ष पद पर 10, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 234 लोगों ने उम्मीदवारी पेश की है.
 

Ramgarh :  झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. रामगढ़ में भी राजनीति सरगर्मी चरम पर है. अध्यक्ष पद पर 10, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 234 लोगों ने उम्मीदवारी पेश की है.

 

नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए छह, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 81 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें से चार लोगों (अध्यक्ष के लिए 1 और वार्ड पार्षद के लिए 3) ने बुधवार को ही नामाकंन फॉर्म खरीदा और भरा. 

 

अध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश करने वालों में कुसुमलता कुमारी, सुरपाती देवी, अर्पणा कुमारी, अनिता कुमारी, पूजा देवी, रेणु देवी, उमा कुमारी, प्रिया कुमारी, रेणु कुमारी और ललिता देवी शामिल हैं. जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 234 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही