Search

 
 
 

Bokaro :  रिटायर्ड हवलदार के आवास में लगी आग, सभी संपति जलकर खाक

बोकारो स्टील सिटी के एलोरा हॉस्टल स्थित आवास संख्या टी-2/5 में मंगलवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आगजनी की इस घटना में हजारों की संपति जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार और सेल (SAIL) के अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
 

Bokaro :  बोकारो स्टील सिटी के एलोरा हॉस्टल स्थित आवास संख्या टी-2/5 में मंगलवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आगजनी की इस घटना में हजारों की संपति जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार और सेल (SAIL) के अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. 

 

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. गृहस्वामी रिटायर्ड पुलिस कर्मी और 1984 दंगा पीड़ित दर्शन कौर ने बताया कि उन्हें पहले जलने की गंध महसूस हुई. इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी. आग की लपटें तेज होने पर अग्निशमन विभाग को बुलाया गया.

 

Uploaded Image

 

अग्निशमन विभाग के अधिकारी शिव नारायण लोहरा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण सबसे पहले फ्रिज में आग लगी, जिसके बाद आग ने घर के अन्य सामानों को भी अपनी चपेट में ले लिया.  उन्होंने बताया कि समय रहते दमकल कर्मियों और सीआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही