Search

 
 
 

Saraikela : चांडिल SDO का चौका के दो बालू स्टॉक यार्डों में औचक निरीक्षण, दस्तावेजों की जांच की

जिला प्रशासन ने बालू के अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नितिन कुमार ने चौका थाना क्षेत्र के चांदूडीह स्थित दो लाइसेंसी बालू स्टॉक यार्डों का औचक निरीक्षण किया. गुप्ता एंड संस और महेश्वर हेंब्रम के लाइसेंसी बालू स्टॉक यार्डों में निरीक्षण के दौरान चौका थाना पुलिस भी मौजूद रही.
 
  • ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

Saraikela :  जिला प्रशासन ने बालू के अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नितिन कुमार ने चौका थाना क्षेत्र के चांदूडीह स्थित दो लाइसेंसी बालू स्टॉक यार्डों का औचक निरीक्षण किया. गुप्ता एंड संस और महेश्वर हेंब्रम के लाइसेंसी बालू स्टॉक यार्डों में निरीक्षण के दौरान चौका थाना पुलिस भी मौजूद रही.

 

स्टॉक यार्डों के दस्तावेजों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बालू भंडारण से संबंधित अनुमति पत्र, विभिन्न विभागों की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), वन भूमि से निर्धारित दूरी, भंडारण क्षमता और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

 

ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई

एसडीओ नितिन कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की ओर से गुप्ता एंड संस और महेश्वर हेंब्रम के लाइसेंसी बालू स्टॉक यार्डों में संभावित अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर उपायुक्त के निर्देश पर औचक निरीक्षण किया गया. 

 

एसडीओ ने कहा कि फिलहाल सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट में यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित नियमों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कहा कि एनजीटी की गाइडलाइन के अनुरूप अवैध खनन, भंडारण और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई करने की बात कही. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही