Search

Saraikela :  नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की शाम करीब 4 बजे स्वर्णपुर गांव निवासी विजय हेंब्रम ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.  शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.
 
Saraikela : सिनी ओपी क्षेत्र के स्वर्णपुर गांव में नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है. बच्ची के चचेरे भाई ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की शाम करीब 4 बजे स्वर्णपुर गांव निवासी विजय हेंब्रम ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.  शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.

कार्रवाई के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इसके बाद 3 अगस्त को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही