Search

 
 
 

बोकारो : पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने मंडल अध्यक्षों को बांटा तिरंगा

पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों के बीच तिरंगा झंडा बांटा. उन्होंने कहा कि भारतीय तिरंगा गर्व, साहस व बलिदान का प्रतीक है.
 

Bokaro : बोकारो जिला भाजपा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा में जुटी है. पूर्व विधायक बिरंची नारायण के सेक्टर वन स्थित आवासीय कार्यालय में तिरंगा झंडा का वितरण किया गया. बिरंची नारायण ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों के बीच तिरंगा झंडा बांटा. उन्होंने कहा कि भारतीय तिरंगा गर्व, साहस व बलिदान का प्रतीक है.

उन्होंने बताया कि भाजपा की सभी मंडल समितियां अपने-अपने क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर लोगों से अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने का आग्रह करेंगी. भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने सभी मंडल अध्यक्षों व प्रकोष्ठों के संयोजक को तिरंगा अभियान में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है. मौके पर कमलेश राय, धनंजय चौबे, अनिल सिंह, ऋषभ राय, द्वारिकानाथ सिंह मुन्ना, संदीप सिंह, गोलू उपाध्याय, धीरज झा, इंद्रकुमार झा, हरिपद गोप, हरिश्चंद्र सिंह, विक्की राय आदि मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही