Search

 
 
 

बोकारो फर्जीवाड़ा मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

झारखंड के बोकारो कोऑपरेटिव बैंक से अवैध राशि निकासी मामले में अपराध अनुसंधान विभाग CID के अधीन गठित SIT टीम ने करोड़ों रुपये के लेनदेन और संपत्ति का खुलासा किया है. 24 अप्रैल 2026 को दर्ज कांड में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.
 

Ranchi: झारखंड के बोकारो कोऑपरेटिव बैंक से अवैध राशि निकासी मामले में अपराध अनुसंधान विभाग CID के अधीन गठित SIT टीम ने करोड़ों रुपये के लेनदेन और संपत्ति का खुलासा किया है. 24 अप्रैल 2026 को दर्ज कांड में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान अब तक करीब 3 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. कार्रवाई के क्रम में 1 करोड़ 80 लाख रुपये और 18 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रीज किया गया है.

 

SIT ने जांच के दौरान कारोबारी अशोक कुमार मंझी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान बैंक लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पास बोकारो के तेलीडीह क्षेत्र में 0.408 एकड़ जमीन पर तीन मंजिला मकान और 0.498 एकड़ अन्य जमीन है.

 

इस मामले में मुख्य अभियुक्त कौशल कुमार पाण्डेय (लेखापाल), गुठेराय रविशंकर कुमार, आरओओडीओ अशोक कुमार मंझी समेत अन्य को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. CID के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही