Search

 
 
 

Bokaro : पैसा देने से इनकार करने पर नाती ने नाना का गला रेता, अस्पताल में भर्ती

Bokaro News : चंदन तुरी अपने मामा के घर आरगामो गांव पहुंचा था. वहां उसने अपने नाना हिरन तुरी से पैसे की मांग की. लेकिन नाना ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर चंदन तुरी ने धारदार हथियार से अपने नाना के गले पर हमला कर दिया. इस हमले में हिरन तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
फाइल फोटो

Bokaro News : बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के आरगामो गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाती ने तेज हथियार से अपने नाना का गला रेतकर उन्हें मारने की कोशिश की. घायल बुजुर्ग की पहचान हिरन तुरी के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी नाती चंदन तुरी भेंडारा गांव का निवासी बताया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चंदन तुरी अपने मामा के घर आरगामो गांव पहुंचा था. वहां उसने अपने नाना हिरन तुरी से पैसे की मांग की. लेकिन नाना ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर चंदन तुरी ने धारदार हथियार से अपने नाना के गले पर हमला कर दिया. इस हमले में हिरन तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. मामले में पुलिस की कार्रवाई और घायल की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही