Search

 
 
 

बोकारो: JET परीक्षा में घोर लापरवाही, परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचा प्रश्न-पत्र, छात्रों का हंगामा

18 वर्षों के बाद JET का एग्जाम आज रविवार सुबह 10 बजे से 1 तक प्रथम पाली में लिया जाने वाला था. लेकिन सेक्टर 9 के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में एक सेट का 32 प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा. प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने के बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया.
 

Bokaro: 18 वर्षों के बाद JET का एग्जाम आज रविवार सुबह 10 बजे से 1 तक प्रथम पाली में लिया जाने वाला था. लेकिन सेक्टर 9 के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में एक सेट का 32 प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा. प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने के बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. 


परीक्षार्थियों का आरोप है कि प्रशासन ने पूरी तरह से अभ्यर्थियों को कैद में कर रखा था. सिर्फ बोकारो डीसी अजय नाथ झा के द्वारा आश्वासन दिया जा रहा था कि 1 घंटे में प्रश्न पत्र आ जाएगा. प्रश्न पत्र का सेट धनबाद चला गया है. लेकिन 1 बजे एग्जाम खत्म होने के बाद भी प्रश्न पत्र नहीं आया.

 


ऐसे में प्रशासन के कार्य शैली पर सवाल उठना लाजिमी है. परीक्षार्थी कई तरह के सवाल कर रहे हैं. परीक्षार्थियों ने बताया कि सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का आदेश निकाला गया था. 10बजे से परीक्षा होना था, लेकिन प्रश्न पत्र पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. जबकि 1 घंटे में धनबाद से प्रश्न पत्र आ सकता था और एग्जाम भी दिया जा सकता था. 


परीक्षार्थियों ने कहा कि हम लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. परीक्षार्थियों के हंगामे को देखते हुए डीसी, एसपी मौके पर मौजूद रहे. पुलिस की तैनाती भी मौके पर की गई थी, लेकिन प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने घटना को लेकर मीडिया से बात नहीं की. 


बोकारो पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इस मामले को लेकर कहा कि यह जेपीएससी की लापरवाही है. डीसी से मामले की रिपोर्ट लेकर सरकार के संज्ञान में देने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, मामला काफी गंभीर है. 


प्रशासन इस लापरवाही पर कुछ भी साफ बयान नहीं दिया और मामले को मीडिया कवरेज करने से रोकने का काम किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही