Search

 
 
 

Bokaro : जिम संचालक पर महिला से छेड़खानी व जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप, SP से शिकायत

सिटी थाना क्षेत्र की एक महिला ने जिम ट्रेनर पर छेड़खानी, दुर्व्यवहार और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. महिला ने एसपी से शिकायत कर जिम ट्रेनर के खिलाफ कारवाई की मांग की है.
 

Bokaro :   सिटी थाना क्षेत्र की एक महिला ने जिम ट्रेनर पर छेड़खानी, दुर्व्यवहार और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. महिला ने एसपी से शिकायत कर जिम ट्रेनर के खिलाफ कारवाई की मांग की है. 

 

बोकारो एसपी कार्यालय पहुंची महिला ज्योति कुमारी का आरोप है कि उसके बिल्डिंग में जिम चलाने वाले जिम ट्रेनर अमित कुमार व उसके दो सहयोगियों ने उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की. साथ ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसके साथ मारपीट की.

 

महिला का आरोप है कि वह महिला थाने में अपनी फरियाद लेकर गई. लेकिन महिला थाने से उसे वापस लौटा दिया गया. फिर उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की.

 

महिला ने बताया कि एसपी के आश्वासन के बाद एसटी एससी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. 

 

सिटी डीएसपी  राजीव रंजन ने बताया कि पीड़ित महिला के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की
जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही