Search

 
 
 

रास चुनाव : इंडी गठबंधन की रणनीतिक बैठक आज से, CM आवास में जुटेंगे विधायक

राज्यसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में 16 और 17 जून को मुख्यमंत्री आवास में गठबंधन के सभी विधायक और प्रमुख नेता जुटेंगे. बैठक में चुनावी रणनीति के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी.
 

Ranchi :  राज्यसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में 16 और 17 जून को मुख्यमंत्री आवास में गठबंधन के सभी विधायक और प्रमुख नेता जुटेंगे. बैठक में चुनावी रणनीति के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी.

 

जानकारी के अनुसार, विधायकों को मतदान की प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत कराने के लिए मॉक पोल भी कराया जाएगा. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान के दिन किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रियागत गलती की संभावना न रहे.

 

गठबंधन नेतृत्व ने मतदान के दिन भी विशेष रणनीति बनाई है. तय कार्यक्रम के अनुसार, सभी विधायक पहले मुख्यमंत्री आवास में एकत्र होंगे. इसके बाद वे एक साथ विधानसभा पहुंचेंगे और राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही