Latehar : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र स्थित बरवाडीह-कुटमू मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई. ठुठाकुसुम स्थित भगत सिंह चौक के पास हुए हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक कुछ दूरी पर फेंका गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. एक बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.
एक चालक को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक को जब्त कर लिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

