Search

 
 
 

Bokaro Health News :  गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को राहत, कैंसर जांच व इलाज पर खर्च होंगे 3 करोड़

Bokaro Health News : मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी जांच योजना और मुख्यमंत्री निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग योजना के लिए 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई है.
 

Bokaro Health News : बोकारो में गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में तीन प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं पर खर्च की जाएगी.

 

सरकार की ओर से जारी 3 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी जांच योजना और मुख्यमंत्री निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग योजना में किया जाएगा. इससे गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक मदद मिलने के साथ मरीजों को जरूरी जांच की सुविधा भी मिल सकेगी.

 

वहीं सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग से बीमारी की शुरुआती पहचान में मदद मिलेगी. बता दें कि इससे पहले भी वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन स्वास्थ्य योजनाओं के लिए बोकारो को 2 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. अब सरकार ने 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है. यानी इन योजनाओं के लिए जिले को इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 5 करोड़ रुपये मिल चुके हैं.

 

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत लाभ लेने के लिए आय की शर्त भी तय है. ऐसे लोगों को योजना का लाभ मिलेगा, जिनकी लगातार तीन वर्षों तक सकल वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम रही है. जारी राशि की निकासी और खर्च की जिम्मेदारी बोकारो के सिविल सर्जन को दी गई है. उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि राशि का इस्तेमाल तय योजनाओं के लिए ही हो.

 

सरकार ने राशि के इस्तेमाल की निगरानी के लिए भी नियम तय किए हैं. सिविल सर्जन को हर महीने की 7 तारीख तक खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग की बजट शाखा को देना होगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही